20 हजार बच्चों को खिलाई गई दवा,स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर चला अभियान
मऊ, अगस्त 11 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लाक क्षेत्र में सोमवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के अंतर्गत स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करके 20 हजार से ऊपर बच्चों को अल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। साथ ही साफ-सफाई रखने के लिए जागरूक भी किया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मॉनिटरिंग करते है। अभियान का शुभारंभ कस्बा स्थित विक्ट्री इंटर कॉलेज पर एसीएमओ डॉ संजय गुप्ता और प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ फैजान ने छात्रों को दवा खिलाकर किया। इसके बाद बीपीएम अहमद जमील, बीसीपीएम सुरेंद्रनाथ यादव और सचिन श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं को दवा वितरण कर अपने सामने ही खिलाया। इसी तरह क्षेत्र के फरसरा खुर्द आंगनबाड़ी केंद्र और विद्यालय, गोंठा, सियरहि, पनइल, लामी, धनौली रामपुर, नईबाजार, कोरौली, शाहपुर, बुढ़ावर, फरसरा बुजुर्ग, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.