उरई, जून 25 -- उरई। संवाददाता उरई तहसील क्षेत्र में पीएम आवास योजना के नाम पर महिला से बीस हजार रुपये सुविधा शुल्क की मांग की गई। जब उसने पैसे देने से मना कर दिया है कि उसका आवास जांच में लेखपाल द्वारा रिजेक्ट कर दिया गया। यह पीड़ा महिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर बताई है। महिला ने घर की दुर्दशा को दिखाकर व्यवस्था को लेकर खूब खरी खोटी सुनाई है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने पीएम आवास योजना में चल रही धांधली और भ्रष्टाचार को उजागर कर दिया है। वायरल वीडियो में महिला खुद का नाम साधना बताते हुए कह रही है कि बीस हजार रुपये सुविधा शुल्क न देने पर आवास लेखपाल ने रिजेक्ट कर दिया है। उसने लेखपाल के नाम का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार की तरफ से पीएम आवास का पैसा मिल रहा है। आप...