सीतामढ़ी, अप्रैल 3 -- सोनबरसा। गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी 51वीं जवानों ने नकली भारतीय करंसी के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की पहचान सीतामढ़ी के गाढ़ा थाना के प्रेमनगर सुहई निवासी मनीष कुमार के रूप में की गयी है। एसएसबी की टीम ने उसे बीपी नंबर-324 के पास संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से कुल 20 हजार एक सौ रुपये की भारतीय मुद्रा बरामद की गयी। जिसमें 50, 100 व 200 रुपये के जाली नोट शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। प्रारंभिक जांच में गंभीर मानते हुए जरूरी कदम उठाए।गिरफ्तारी के बाद आरोपी और जब्त की गई राशि को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए सोनबरसा थाना पुलिस सौंप दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है ताकि इस घटना स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.