अलीगढ़, मार्च 16 -- n नाक का सवाल बनी सरकारी जमीन पर बोई गेहूं की फसल अतरौली, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के गांव बिरनेर में सरकारी जमीन पर गेंहू की फसल उगाने की शिकायत हाईकोर्ट तक पहुंच गई। इस पर मामले की जांच करायी गई। एसडीएम सुमित सिंह द्वारा की गई जांच में गेंहू की फसल सरकारी जमीन पर बोई पाई गई। लावारिश फसल मानते हुए प्रशासन की ओर से इसकी बोली लगाई गयी।गांव में जिस ग्रामीण ने फसल बोई इसी ने फसल को हर कीमत पर लेने का प्रण ले लिया। प्रशासन की ओर से लगवाई गई खुली बोली में गांव के बबलू पुत्र खूबीराम ने गेंहू की फसल की कीमत डेढ़ लाख रुपये लगाई। प्रशासन की ओर से सबसे ऊंची बोली लगाने वाले बबलू के नाम फसल छोड़ दी गई। बताया जाता है कि फसल मार्केट में बीस पच्चीस हजार रुपये से अधिक की नहीं थी। मगर गांव में पड़ी गुटबंदी के चलते गेंहू की फसल की बोली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.