20 हजार का इनामी बदमाश तमंचे के साथ गिरफ्तार
संतकबीरनगर, अक्टूबर 6 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। थाना धनघटा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 20 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। वह जनपद मऊ के थाना घोसी के कपरियाडीह का निवासी है। कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया।एसओ अजय कुमार सिंह की टीम ने नेतवापुर चौराहे के पास से गैंगस्टर एक्ट के वांछित कियामत निवासी कपरियाडीह, थाना धोसी, जिला मऊ को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से देशी तमंचा 315 बोर, कारतूस, एक मोबाइल और 210 रुपये नकद बरामद हुए। एसओ ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ 16 अगस्त 2023 को थाना धनघटा में गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज था। तभी से फरार चल रहा था। बरामदगी के आधार पर आर्म्स एक्ट में नया केस दर्ज कर उसे न्यायालय रवाना किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.