मिर्जापुर, जनवरी 13 -- मिर्जापुर। पड़री पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के 20 हजार रुपए के इनामी को सोमवार को धर दबोचा। इनामी काफी दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस ने इनामी विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के अकोढ़ी गांव निवासी दीपक कुमार पांडेय को गिरफ्तार कर कार्रवाई में जुट गई है। चार वारंटी धराए मिर्जापुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस ने सोमवार को चार वारंटी को धर दबोचा। पुलिस के अनुसार जिगना पुलिस ने एक, अहरौरा दो और देहात पुलिस ने एक वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार किया है। शांतिभंग की आशंका में 17 का चालान मिर्जापुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस ने सोमवार को शांतिभंग की आशंका में 17 व्यक्तियों का चालान किया है। पुलिस के अनुसार विंध्याचल चार, लालगंज चार, संतनगर दो, अदलहाट दो, मड़िहान एक और राजगढ़ चार व्यक्तियों का चालान किया गया है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.