20 हजार का इनामिया पुलिस के हत्थे चढ़ा
झांसी, अप्रैल 4 -- कोतवाली मोंठ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को मोंठ बाईपास पर चेकिंग के दौरान दबोच लिया और न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया। कोतवाली मोंठ प्रभारी निरीक्षक राजेश पाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर की सूचना पर बाईपास पर पहुंची। जहां एक संदिग्ध दिखा। उससे रोककर पूछताछ की गई तो वह सकपका गया। पूछताछ में उसने अपना नाम पवन पाण्डेय निवासी ग्राम अमुआही, थाना पट्टी, जिला प्रतापगढ़ बताया। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.