बोकारो, मई 8 -- जैक बोर्ड द्वारा इंटरमीडिएट साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स का परीक्षा परिणाम जारी होते ही बोकारो जिले के हजारों छात्र-छात्राओं के सामने डिग्री कॉलेजों में नामांकन की चिंता बढ़ गई है। जिले में इस वर्ष करीब 20 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं इंटर पास हुए हैं, लेकिन उनके लिए केवल तीन प्रमुख अंगीभूत सरकारी कॉलेजों में सीमित सीटें उपलब्ध हैं। ऐसे में नामांकन को लेकर छात्रों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा होने की संभावना है। जिले के प्रमुख सरकारी कॉलेजों में बोकारो स्टील सिटी कॉलेज, चास कॉलेज चास और केबी कॉलेज बेरमो शामिल हैं। इन कॉलेजों में नामांकन चांसलर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन के आधार पर होगा तथा चयन पूरी तरह मेरिट सूची पर निर्भर करेगा। सीटों की संख्या सीमित होने के कारण बड़ी संख्या में छात्रों को निजी कॉलेजों या पड़ोसी जिलों के कॉले...