मेरठ, मई 29 -- बहसूमा क्षेत्र के एक गांव से महिला कांस्टेबल को आठ फरवरी को शादी के चंद घंटे पहले ढ़िकोली निवासी गौरव चौहान उर्फ बलकट अपहरण कर ले गया था। इससे परिवार सदमे में आ गया था। साथ ही दूल्हा पक्ष ने बारात लाने से इनकार कर दिया था। बाद में महिला कांस्टेबल को बक्सर में छोड़ फरार हो गया था। सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि पुलिस ने गश्त के दौरान सूचना पर बीस हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश गौरव चौहान उर्फ बलकट शुक्रवार को बस स्टॉप को गिरफ्तार करने का दावा किया है। महिला कांस्टेबल को अपहरण की धमकी देने वाला गौरव चौहान उर्फ बलकट तीन महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था। यह भी पढ़ें- तीन अपहृत महिलाएं गुजरात, यूपी व काको से बरामद महिला कांस्टेबल के परिजनों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मुख्य आरोपी गौरव उर्फ बलकट फरार हो गया था। एसएसप...