20 स्वयं सहायता समूहों को 66 लाख का दिया ऋण
गोरखपुर, जून 10 -- गोरखपुर। स्वयं सहायता समूह के लिए बुधवार को कैंपियरगंज में मेगा क्रेडिट कैंप का आयोजन किया गया। कैंपियरगंज शाखा एवं आरबीओ-1 गोरखपुर द्वारा कार्यक्रम में 20 स्वयं सहायता समूहों को प्रथम डोज के तहत 30 लाख रुपये तथा 12 समूहों को तृतीय डोज के तहत लगभग 36 लाख रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। इस प्रकार कुल 66 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया। मुख्य प्रबंधक (क्रेडिट) आरबीओ-1 गोरखपुर जसलीन कोहली एवं शाखा प्रबंधक कैंपियरगंज अमित कुमार ने लाभार्थी समूहों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम में एडीओ पंचायत राधेश्याम जायसवाल सहित बैंक एवं ब्लॉक के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.