नई दिल्ली, फरवरी 1 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने प्रदूषण के कारकों की रोकथाम के लिए मध्य दिल्ली में अभियान चलाया। इस दौरान 20 स्थानों पर कचरा जलाने या डंप करने जैसी खामियां देखी गईं। आयोग ने नगर निगम को इस तरह की घटनाओं को ज्यादा मुस्तैदी से रोकने के लिए कहा है। जानकारी के मुताबिक, एनडीएमसी की पांच सदस्यीय टीम ने शनिवार की शाम 5 से रात 8 बजे के बीच करोल बाग और राजेंद्र नगर क्षेत्र में अभियान चलाया। इस दौरान 20 स्थानों पर खामियां पाई गईं। इनमें से दो स्थानों पर कचरा जलाने और 18 स्थानों पर कचरा डंप किए जाने की पहचान की गई। टीम ने यह भी देखा कि जैव ईंधन और कचरे को गर्माहट पाने के लिए बड़े पैमाने पर जलाया जा रहा है। इसके चलते प्रदूषण के स्तर में इजाफा हो रहा है। आयोग ने निगम को निर्देश दिया है कि वह यह सुनिश्चित करे कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.