20 स्कूलों के 650 विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
बस्ती, मई 19 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। सनातन धर्म संस्था की ओर से आयोजित 'श्रीरामलीला महोत्सव' के प्रतिभागी बच्चों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगी विद्यालयों के सम्मान में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन अटल प्रेक्षागृह में किया गया। कार्यक्रम में श्रीरामलीला महोत्सव में प्रतिभाग करने वाले 20 विद्यालयों के करीब 650 बाल कलाकारों (विद्याार्थियों) को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। साथ ही विभिन्न विद्यालयों के प्रशिक्षकों को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बरेली के प्रख्यात सर्जन, मानस मर्मज्ञ डॉ. बृजेश यादव रहे। उनके साथ कर्नल केसी मिश्र, महंत क्षेमनाथ तीर्थ, महंत बालयोगी दीनानाथ, डॉ. अश्विनी सिंह ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उपस्थित 650 से अधिक बच्चों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं अतिथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.