सहारनपुर, अप्रैल 6 -- सहारनपुर संवाददाता। मध्यपूर्व में जारी युद्ध का असर अब भारत के स्थानीय बाजारों में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। खासकर शादी-विवाह के सीजन में इसकी मार सबसे ज्यादा देखने को मिल रही है। तीन मई तक चलने वाले विवाह मुहूर्त के बीच दूल्हा-दुल्हन के कपड़ों की कीमतों में 20 से 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पहले जहां लोग अपने बजट के अनुसार आसानी से खरीदारी कर लेते थे, वहीं अब बढ़ती कीमतों ने उनकी योजना पर असर डाल दिया है। व्यापारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में अस्थिरता के कारण कच्चे माल की सप्लाई प्रभावित हुई है, जिससे उत्पादन लागत बढ़ गई है। इसका सीधा असर ग्राहकों पर पड़ा है। शादी के इस सीजन में जहां मांग अधिक है, वहीं महंगाई ने लोगों की परेशानी भी बढ़ा दी है।शादी के सीजन में दूल्हा-दुल्हन के परिधान...