रायबरेली, जुलाई 18 -- रायबरेली। उप कृषि निदेशक हिमांशू पांडेय ने बताया कि जिले में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) बनवाने व नवीनीकरण के लिए शिविर लगाए जाएंगे। सभी विकास खंडों के ब्लॉक सभागारों में 20 से 23 जुलाई तक प्रतिदिन साढे दस बजे तक विशेष केसीसी शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसमें केसीसी के साथ ही फार्मर रजिस्ट्री (एग्रीस्टैक) के आधार पर पात्र कृषकों को केसीसी एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...