20 से पहले श्रावणी मेला संबंधी सभी कार्य करें पूर्ण : सुलोचना
देवघर, जुलाई 9 -- देवघर,प्रतिनिधि आगामी राजकीय श्रावणी मेला 2026 को लेकर व श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए नगर निगम द्वारा कराए जा रहे विभिन्न जनसुविधा के कार्यों का नगर आयुक्त सुलोचना मीणा द्वारा बुधवार को स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने पुलिस आवासन, रूट लाइन एवं मेला क्षेत्र में चल रहे सड़क मरम्मत, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, जल निकासी तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं से संबंधित कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों एवं अभियंताओं को निर्देश दिया कि श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसके लिए सभी कार्यों को 20 जुलाई से पूर्व हर हाल में पूर्ण किया जाए। यह भी पढ़ें- आगामी श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर आयुक्त, मुंगेर प्रमंडल ने की उच्च स्तरीय समीक्षा ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.