नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- ज्यादातर लोग 2 से 5 बार प्रतियोगी परीक्षाओं में असफल होने के बाद फिर से तैयारी करने की कोशिशें ही छोड़ देते हैं और हार मान लेते हैं। उन्हें लगता है कि अब उनसे नहीं हो पाएगा। ऐसे लोगों को हरियाणा के कुरुक्षेत्र के रहने वाले अभिषेक की कहानी जाननी चाहिए। क्योंकि इनकी कहानी काफी अलग और प्रेरणादायक है। अभिषेक ने अपना सपना लगातार मेहनत और डिसीप्लिन यानी अनुशानस से पूरा किया। इसके लिए ना तो उन्होंने किसी बड़े कोचिंग संस्थान का सहारा लिया और ना ही उनका अकादमिक रिकॉर्ड बहुत मजबूत था। इसके बावजूद उन्होंने UPSC CAPF 2025 के अपने चौथे प्रयास में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 231 हासिल की और असिस्टेंट कमांडेंट बनने का सपना पूरा किया। यहां तक पहुंचना उनके लिए आसान नहीं था। इस राह में उन्होंने कई बार असफलताओं का सामना किया। लेकिन उन्ह...