कानपुर, फरवरी 17 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कामर्शियल वाहनों की अब तिमाही नहीं बल्कि निजी वाहनों की तरह खरीदते समय एकमुश्त टैक्स (ओटीटी) जमा करने की व्यवस्था 30 जनवरी, 2026 से लागू हो चुकी है। 3000 से 7500 किलो सकल भार तक के वाहनों पर एकमुश्त टैक्स अदायगी की व्यवस्था में कोई दिक्कत है या फिर इसकी गणना कैसे की जाए, इन्हीं सभी बातों के समाधान की खातिर 20 और 21 फरवरी को आरटीओ परिसर में परिवहन मेला लगेगा। इसमें खरीदार की हर समस्या का त्वरित समाधान होगा। एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार ने बताया कि परिवहन मेला में एकमुश्त टैक्स अदायगी योजना के तहत मेले का आयोजन कानपुर सहित प्रदेश भर के जिला दफ्तरों में होगा। कुल मिलाकर इस नई योजना को प्रोत्साहित करना है। एकमुश्त टैक्स अदायगी में एक तो पैसे की बचत होगी ही, साथ ही बार-बार टैक्स जमा करने की दिक्कत से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.