सोनभद्र, मई 3 -- सांगोबांध, हिन्दुस्तान संवाद। बभनी और म्योरपुर ब्लाक में शनिवार की शाम को आंधी और बारिश से लगभग 20 से अधिक गांवों की ठप हुई बिजली आपूर्ति रविवार को भी बहाल नहीं हुई। इससे बारिश के बाद तेज धूप निकलने से उमस भरी गर्मी में लोग पसीने से तर बतर नजर आए।बभनी और म्योरपुर ब्लाक में शनिवार शाम को आए आंधी तुफान के कारण बभनी के चौना, घघरा, बकुलिया, बैना, सागोबांध आदि गांवों में करीब सात बिजली के खंभे गिर गए। इससे इन गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं म्योरपुर में भी कई गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। यह भी पढ़ें- आंधी में टूटे पोल न बदलने से अंधेरे में लाखों की आबादी बभनी व म्योरपुर ब्लाक क्षेत्र में बीस वर्ष पुराने लगे खंभे व खिंची हुई तारें अत्यंत जर्जर हालत में हैं, जिससे थोडी सी हवा यदि चल दें तो हफ्तों तक आपूर्ति ...