20 सूत्री समिति की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, पेयजल एवं लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश
लखीसराय, जून 25 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में गुरुवार को जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति (20 सूत्री) की समीक्षात्मक बैठक अध्यक्ष जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति सह ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सांसद राजीव रंजन कुमार उर्फ ललन सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई। जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति पर पावर प्वाइंट प्रस्तुतिकरण दिया। उन्होंने शिक्षा, पेयजल, ग्रामीण विकास, सामाजिक सुरक्षा, कृषि, आवास समेत विभिन्न विभागों की योजनाओं की स्थिति की जानकारी दी। बैठक में शिक्षा विभाग की नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.