20 सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक में विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा
गोपालगंज, जून 27 -- फुलवरिया। स्थानीय प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं समिति के सदस्य शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष लाल बाबू राम एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष अखिलानंद सिंह ने संयुक्त रूप से की।
बैठक में उठाए गए मुद्दे बैठक में सदस्य दिनेश मिश्र, अभय कुमार राय उर्फ मुन्ना राय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों से जवाब-तलब किया। जिला परिषद सदस्य राजकुमार सिंह कुशवाहा ने भीषण गर्मी के दौरान बिजली आपूर्ति में बाधा एवं विभागीय लापरवाही का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि लगातार बिजली कटौती से उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। वहीं मोहन प्रसाद ने खरीफ फसल के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.