समस्तीपुर, मई 31 -- पूसा। प्रखंड मुख्यालय के पंचायत समिति भवन के सभागार में शनिवार को प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता अध्यक्ष रंधीर कुमार ने की। बैठक में मुख्य रूप से अतिक्रमण, नल-जल, आंगनबाड़ी, जनवितरण, मनरेगा आदि समस्या का मुद्दा छाया रहा। मौके पर सदस्यों ने पूसा बाजार, उवि, पूसा, बथुआ मनरेगा व सामुदायिक भवन को अविलंब अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग की। साथ ही पूसा बाजार में निर्माणाधीन पुलिया का कार्य अविलंब पूरा करने की अपील सदस्यों ने की। नल-जल योजना में निजी मोटर के उपयोग पर अंकुश लगाने की मांग पर सदस्यों ने कहा कि इससे आम लोगों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति हो सकेगी। यह भी पढ़ें- जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक में उठा सदर अस्पताल में वेंटिलेटर बंद होने का मामला, पेज 4 लीड जनवितरण में खाद्यान्न की गुणवत्ता पर...