20 सूत्री अध्यक्ष ने जताई कड़ी चिंता
पलामू, जून 28 -- मेदिनीनगर। चैनपुर प्रखंड 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे ने झारखंड के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी की सुरक्षा (अंगरक्षक) वापस लिए जाने के निर्णय पर कड़ी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लगातार मुखर होकर आवाज़ उठाने वाले पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी की सुरक्षा हटाना लोकतांत्रिक मूल्यों पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। लोकतंत्र में असहमति की आवाज़ को सम्मान मिलना चाहिए, न कि उसे कमजोर करने वाले कदम उठाए जाने चाहिए। रंजन कुमार दुबे ने कहा कि सरकार को आलोचना का जवाब लोकतांत्रिक संवाद, पारदर्शिता और जनहितकारी निर्णयों से देना चाहिए, सुरक्षा हटाकर नहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.