20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जमालपुर-भागलपुर रेलखंड की कई ट्रेनें रहेंगी रद्द
मुंगेर, अगस्त 4 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर, भागलपुर और किऊल रेलखंड से सफर करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। मोकामा के पास गंगा नदी पर स्थित राजेंद्र पुल के समानांतर बनाए गए नए रेल पुल को मुख्य लाइन से जोड़ने के लिए 20 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक नॉन इंटरलॉकिंग (एनआई) विकास कार्य किया जाना है। इस अवधि में कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कई ट्रेनों को रद्द किया जाएगा। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यह जानकारी ईस्ट सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी है, उन्होंने बताया कि दानापुर मंडल के राजेंद्र पुल, ऊपरी हाथीदह जंक्शन, टाल जंक्शन, रामपुर डुमरा तथा सोनपुर मंडल के दिनकर ग्राम और सिमरिया के बीच डबल लाइन परियोजना के तहत नए पुल को चालू करने और मुख्य लाइन कनेक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.