20 साल से हर सोमवार पैदल देवघर जाने वाले निरंजन चौधरी नहीं रहे
मुंगेर, जून 14 -- संग्रामपुर, एक संवाददाता। मुंगेर जिला अंतर्गत संग्रामपुर प्रखंड के दीदारगंज पंचायत स्थित सहौड़ा गांव निवासी सोमवारी बाबा के नाम से चर्चित निरंजन चौधरी का शनिवार देर रात्रि निधन हो गया। वह 20 वर्षों से लगातार हर सोमवार को सुल्तानगंज से बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर तक पैदल जाकर जल चढ़ाते थे। उनके निधन की खबर सुनते ही बांका, मुंगेर, देवघर, जमुई, भागलपुर सहित आसपास के जिलों से शिवभक्त उनके अंतिम दर्शन को सहौड़ा गांव पहुंचे।
सोमवारी बाबा की भक्ति सोमवारी बाबा के नाम से चर्चित निरंजन चौधरी पिछले दो दशकों से अटूट नियम पर चलते रहे। साल में जितने भी सोमवार पड़ते थे, उतने दिन वो सुल्तानगंज की उत्तरवाहिनी गंगा से जल भरकर नंगे पांव बाबा बैद्यनाथ को जल अर्पित करने निकल पड़ते थे। बुधवार-गुरुवार दो दिन घर के काम, खेती-बाड़ी निपटाकर शुक्रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.