20 साल से मौत के मुंह में फंसा था अब्दुल, बकरीद के दिन घर लौटा; 34 करोड़ में मिली आजादी
नई दिल्ली, मई 29 -- मौत की सजा का सामना कर रहे केरल के अब्दुल रहीम के लिए आखिरकार दो दशकों का लंबा और दर्दनाक इंतजार खत्म हो गया। क्राउडफंडिंग के जरिए जुटाए गए रिकॉर्ड 34 करोड़ रुपये के ब्लड मनी (मुआवजे) के भुगतान के बाद रिहा होकर रहीम गुरुवार को अपने गृह राज्य केरल लौट आया। करिपुर हवाई अड्डे पर उतरते ही अपनी मातृभूमि की मिट्टी को देख रहीम के आंसू छलक पड़े, जहां परिवार और समर्थकों ने उसका जोरदार स्वागत किया। जानकारी के अनुसार, रहीम 2006 में रोजगार की तलाश में सऊदी गए थे। वहां उन्हें एक परिवार ने अपने दिव्यांग बेटे की देखभाल का जिम्मा सौंपा। कुछ ही समय बाद लड़के की मौत हो गई, जिसका आरोप रहीम पर लगा। सऊदी पुलिस ने रहीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उनके ऊपर चले केस के दौरान 2018 में लड़के के परिवार ने रहीम को माफ करने से इनकार कर दिया, जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.