गिरडीह, मार्च 8 -- अजय सिंह गिरिडीह। आर्मी की नौकरी से रिटायर हुए सिहोडीह गिरिडीह के रहनेवाले नवीनकांत सिंह गिरिडीह में लगभग 20 साल से नि:शुल्क योग कक्षा चला रहे है। योग प्रशिक्षक के रुप में नवीनकांत योग के जरिए लोगों को निरोग रहने का संदेश दे रहे है। अभी हर दिन सुबह में शहर के श्री गुरूनानक विद्यालय में इनकी योग कक्षाएं चलती है। यहां 40 से 50 लोग हर दिन योग करने पहुंचते है। वर्ष 2007 में आर्मी की नौकरी से रिटायर होने के बाद नवीनकांत अपने घर गिरिडीह शिफ्ट हुए और यहां नि:शुल्क योग कक्षा का संचालन शुरु किया।योग प्रशिक्षक नवीनकांत सिंह ने बताया कि सेना की नौकरी में रहते हुए उन्हें बाबा रामदेव को योग करते देख आस्था जगी। बताया कि वे शारीरीक परेशानी से जूझ रहे थे। उन्हें स्पोंडरोलाइटिस और घुटने में दर्द की समस्या थी। उन्होंने लगातार योग करना शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.