हरदोई, अप्रैल 27 -- हरदोई, संवाददाता। शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास से भरिगवा जाने वाली सड़क पर बसे मोहल्ला अकोहरा पुरवा में माइनर पर बनी पुलिया पिछले करीब 20 वर्षों से जर्जर हालत में पड़ी है। जिससे क्षेत्रीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से रोजाना करीब 3000 से अधिक लोग गुजरते हैं। लेकिन पुलिया की बदहाल स्थिति हादसों को न्योता दे रही है। स्थानीय निवासी प्रताप के अनुसार यह मार्ग दर्जनों गांवों की जीवनरेखा है। आशीष उर्फ गोलू ने बताया कि पुलिया के दोनों किनारों पर न रेलिंग है और न ही कोई चेतावनी बोर्ड, जिससे खासकर रात के समय दुर्घटनाएं होती रहती हैं। यह भी पढ़ें- मधेपुरा: जर्जर लोहा पुल से आवाजाही हुआ खतरनाक बरसात में पानी के बहाव से पुलिया के नीचे की मिट्टी धंस रही है, जिससे सड़क और कमजोर हो रही है। पुलिया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.