चाईबासा, जून 15 -- चाईबासा। जिला मुख्यालय चाईबासा के बांधपाड़ा मोहल्ला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का भवन नहीं है। यह केंद्र 20 साल से किराए के मकान में ही संचालित हो रहा है। यह केंद्र सेविका कल्पना पात्रो के किराए के घर में ही संचालित होता है। हालांकि इस केंद्र में आने वाले 20 से 25 बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र से मिलने वाली सुविधाएं यथा शिक्षा, भोजन तथा निर्धारित तिथि को बच्चों का टीकाकरण एवं गर्भवती माता का टीकाकरण आदि का कार्य किया जाता है, लेकिन जगह नहीं रहने के कारण परेशानी होती है। मजे की बात है कि सेविका कल्पना पात्रो खुद ही किराए के मकान में रहती हैं और उसी मकान में आंगनबाड़ी केंद्र भी संचालित होता है। जबकि घर की स्थिति बहुत ही ज्यादा खराब है। बरसात के दिनों यहां पर आने वाले बच्चों की संख्या कम हो जाती है, क्योंकि यहां पर बैठने की जगह ही...