भोपाल, सितम्बर 23 -- मध्य प्रदेश में करीब 20 साल बाद राज्य सरकार की बस सेवा फिर शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 25 सितंबर को भोपाल के भेल दशहरा मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में नई 'सुगम परिवहन सेवा' का शुभारंभ करेंगे। इस सेवा के तहत राज्य में इंटरसिटी और इंट्रासिटी दोनों तरह की बसें संचालित की जाएंगी। परिवहन विभाग के मुताबिक, नई बस सेवा का उद्देश्य प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करना और यात्रियों को सुविधाजनक एवं भरोसेमंद यात्रा विकल्प उपलब्ध कराना है। इंटरसिटी बसें दो या उससे अधिक शहरों को आपस में जोड़ेंगी, जबकि इंट्रासिटी बसों के जरिए शहरों के भीतर सार्वजनिक परिवहन को बेहतर किया जाएगा। यह भी पढ़ें- 5 दिन में 500 KM. हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए बा...