20 साल बाद राबड़ी देवी ने सरकार को सौंपी बंगले की चाबी, विभाग ने चेक किया एक-एक सामान
हिन्दुस्तान ब्यूरो, जुलाई 3 -- बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने 20 साल बाद पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास की चाबी राज्य सरकार को सौंप दी है। भवन निर्माण विभाग ने इस बंगले को टेकओवर कर लिया है। इससे पहले विभाग के अधिकारियों ने राबड़ी देवी के प्रतिनिधि की मौजूदगी में आवास का निरीक्षण किया। सरकार की ओर से पूर्व में आवंटित सभी सामान सुरक्षित पाए जाने के बाद विभाग ने एनओसी दे दी। अब जरूरी मेंटेनेंस कराने के बाद यह आवास सम्राट सरकार में मंत्री नंदकिशोर राम को सौंप दिया जाएगा। लगभग दो दशक तक पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव एवं राबड़ी देवी के परिवार के पास रहा 10 सर्कुलर रोड बंगला अब भवन निर्माण विभाग के कब्जे में आ गया है। राबड़ी देवी के बंगला खाली करने के बाद शुक्रवार को विभाग के पदाधिकारियों की एक टीम ने इस आवास का निरीक्षण किया। इस दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.