मेरठ, अप्रैल 20 -- करीब दो दशक के लंबे इंतजार के बाद मेरठ में एक बार फिर मेरठ पोलो कप चैंपियनशिप का रविवार को आयोजन हुआ। कोठावाला पोलो ग्राउंड में खेले गए इस मुकाबले ने शहर में खेल प्रेमियों के बीच खास उत्साह पैदा कर दिया। रविवार देर शाम खेले गए इस मुकाबले को देखने के लिए सैन्य क्षेत्र के अलावा आसपास के क्षेत्रों से लोग भी पहुंचे। फाइनल मुकाबला रिमाउंट वेटरनरी कोर (आरवीसी) और 61 कैवेलरी रेजिमेंट के बीच खेला गया, जिसमें आरवीसी पोलो टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत अपने नाम की। 61 कैवेलरी की टीम ने भी कड़ा मुकाबला पेश करते हुए रनर-अप का स्थान हासिल किया। मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों की घुड़सवारी, रणनीति और सटीक शॉट्स ने दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन किया।इस आयोजन को सफल बनाने में पश्चिम यूपी सब एरिया के जीओसी मेजर जनरल सुमित राणा और आरवीसी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.