जौनपुर, जून 22 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। जौनपुर के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र निवासी कोटेदार बखेड़ू प्रजापति को आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन यानी ईओडब्ल्यू वाराणसी की टीम ने शनिवार को गिरफ्तार कर भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी पर संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना के तहत मजदूरों को वितरित किए जाने वाले खाद्यान्न के गबन और कूटरचित अभिलेखों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी करने का आरोप है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...