बलरामपुर, जून 22 -- बलरामपुर, संवाददाता। जनपद में भू-माफियाओं व जालसाजों के दुस्साहस का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। करीब 20 वर्ष पहले मृत हो चुकी महिला को कागजों पर जीवित दिखाकर उसकी करोड़ों रुपये मूल्य की जमीन का फर्जी बैनामा करा लिया गया। मामले की जानकारी होने पर पीड़ित पुत्रों ने पुलिस अधीक्षक विकास कुमार से शिकायत की। पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद देहात कोतवाली की पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में देहात कोतवाली की पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम अचलापुर नीलकोठी निवासी शिवशंकर चौहान व हरिशंकर चौहान ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उनकी मां कृष्णा देवी उर्फ कृष्णावती के नाम ग्राम चौधरीड...