20 साल पहले जुर्म की दुनिया में उतरा था एनकाउंटर में मारा गया कानपुर का आसिम
कानपुर, जुलाई 8 -- नोएडा एसटीएफ द्वारा अंबेडकर नगर में मुठभेड़ में मारा गया आसिम अली उर्फ विक्की 15 साल पहले बिल्हौर आया था। वह नट समाज से जुड़ा था और गांव के बाहर रोड किनारे परिवार संग तिरपाल डालकर रहता था। अरौल के खाड़ामऊ गांव में हत्या-डकैती की वारदात में शामिल 75 हजार के इनामिया फिरोज उर्फ कल्लू का वह साथी था। हालांकि आसिम पर बिल्हौर और उसके आसपास के थानों में कोई आपराधिक मुकदमा नहीं मिला है। अरौल थाने के तत्कालीन इंस्पेक्टर जनार्दन यादव के मुताबिक वर्ष 2015 में खाड़ामऊ गांव में राजा सिंह के घर उसकी बेटी के सामने मकनपुर गांव में रहने वाले घुमंतू समाज के फिरोज उर्फ कल्लू ने साथी बदमाशों के साथ मिलकर डकैती डाली थी। आरोपियों ने राजा सिंह की हत्या कर दी थी। इसके बाद से फिरोज परिवार के साथ मकनपुर से फरार हो गया था। एनकाउंटर में मारा गया आसिम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.