नई दिल्ली, जुलाई 13 -- भारत की सेना, नौसेना और वायुसेना अभी एक तरह से अलग-अलग काम करती हैं। वे अपनी-अपनी ट्रेनिंग लेती हैं और अपनी योजनाएं खुद बनाती हैं। अगर लड़ाई हो तो वे आपस में बात करके काम करती हैं। लेकिन अब सरकार इन्हें एक साथ जोड़ने की कोशिश कर रही है। इसे थिएटर कमांड कहा जाता है। नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि इस काम को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं। जल्द ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को इसकी पूरी योजना दी जाएगी। यह योजना करीब 20 सालों से चल रही है और अब फैसला होने वाला है। यह भी पढ़ें- सुहागरात के बाद चलती ट्रेन में पूजा का वीडियो वायरल, 3 लाख रुपये में बुक था कोच थिएटर कमांड का मतलब है कि एक जगह पर तीनों सेनाओं को एक कमांडर के अधीन रखना। अभी तीन बड़े कमांड बनाने की योजना है। एक उत्तर में चीन की सीमा के लिए, दूसरा पश्चिम...