रायबरेली, अप्रैल 29 -- अमावां संवाददाता। मिल एरिया थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से मंगलवार शाम लापता हुई 12 साल की किशोरी बुधवार को 20 साल के युवक के साथ बरामद हुई। मिल एरिया थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से मंगलवार की शाम एक 12 वर्षीय किशोरी घर का कुछ सामान लाने के लिए निकली थी और रात तक वापस नहीं लौटी तो सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने किशोरी की गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया हुई किशोरी को एक 20 साल के युवक के साथ बरामद किया गया है। युवक से पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.