अररिया, फरवरी 1 -- रानीगंज। एक संवाददाता। एक तरफ जहां यातायात सुलभ व सुगम बनाने के नाम पर करोड़ों रूपये खर्च किये जा रहे हैं वहीं रानीगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या छह के सरवाहा टोले के लोग विगत 20 सालों से एक अदद सड़क के लिए तरस रहे हैं। यह गांव विगत बीस सालों तक पंचायती राज के अधीन रहा। पंचायती राज में दशकों पहले एक्का दुक्का सड़कें बनी और कुछ साल बाद ही जर्जर हो गया। अब इस गांव में सड़क के नाम पर केवल पगडंडियों का ही सहारा है। इस गांव में अधिकांश लोग महादलित है। बोली सरवाहा की महिलाएं: इस गांव की सोनी देवी, सुलेखा देवी, जयमाला देवी, सुलोचना देवी, मनोज कुमार, पिंटू कुमार आदि ने बताया कि जब यह गांव पंचायती राज से नगर पंचायत में आया तो उस समय आस जगी की अब गांव का कायाकल्प होगा। लेकिन नगर पंचायत बनने के बाद भी गांव की हालत जस की तस है। अब एक द...