नई दिल्ली, मार्च 21 -- Nitish Kumar skips Eid Milan Samaroh: आज देश भर में ईद का त्योहार हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। ईद 2026 के मौके पर बिहार की राजनीति की एक खास तस्वीर सामने आई है जिसकी चर्चा जोर शोर से हो रही है। बीस सालों में यह पहला मौका है जब सीएम नीतीश कुमार ईद के मौके पर गांधी मैदान में आयोजित नमाज और ईद मिलन समारोह में नहीं पहुंचे। उनके बेटे निशांत कुमार ने जिम्मेदारी संभाली। निशांत इस मौके पर काफी ऐक्टिव दिखे। उन्होंने मुस्लिम समाज से भाईचारे का संदेश दिया और सेवई का आनंद लिया। गांधी मैदान से निकलकर वे ललन सिंह के आवास पर जाकर मुलाकात की। सीएम ने राज्य वासियों को सोशल मीडिया के जरिए ईद की बधाई दी है। नीतीश कुमार मुस्लिम कौम पर प्रति काफी संवेदनशील रहते हैं। शायद इसी वजह से नीतीश कुमार ने 2014 लोकसभा चुनाव में नरेंद्र ...