मुजफ्फर नगर, जुलाई 9 -- मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वाराणसी के व्यापार केंद्र सभागार से प्रदेश के शिक्षा जगत और विद्यार्थियों के लिए कई ऐतिहासिक सौगातों की शुरुआत जिले में लाइव देखी गई। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण के लिए लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रांगण में कार्यक्रम हुआ। मुख्यमंत्री को सुनने के बाद कार्यक्रम में जिले के 20 शिक्षकों व शिक्षामित्रों सहित अन्य को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना से जोड़ने की शुरूआत हुई।लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज हुए कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: कैशलेस चिकित्स...