20 व 21 अगस्त को होगी कृषि यंत्रों की ई लॉटरी
लखनऊ, अगस्त 17 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में विभिन्न कृषि योजनाओं के अंतर्गत कृषि यंत्रों व कृषि रक्षा उपकरणों के वितरण के लिए 20 व 21 अगस्त को जिलों में ई-लॉटरी होगी। कृषि निदेशालय की ओर सभी जिलों के उप कृषि निदेशकों को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन व अन्य योजनाओं के अंतर्गत किसानों द्वारा विभागीय पोर्टल पर 16 जुलाई से 10 अगस्त तक बुकिंग की गई थी। इस प्रक्रिया में जिन कृषि यंत्रों के लिए लक्ष्य से अधिक बुकिंग हुई है, उनका चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। इसके विपरीत, जिन योजनाओं में लक्ष्य की सीमा तक ही बुकिंग प्राप्त हुई है, उन सभी किसानों की बुकिंग 19 अगस्त को कर दी जाएगी और उनके लिए ई-लॉटरी की कोई आवश्यकता नहीं होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.