संभल, जनवरी 25 -- भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक असली का धरना प्रदर्शन पशु चिकित्सालय परिसर धनारी में शनिवार को 20 वें दिन भी लगातार जारी रहा। धरनास्थल पर एकत्र किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श किया और सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जिन विभागों से संबंधित समस्याएं हैं। राष्ट्रीय प्रमुख सचिव ऋषिपाल सिंह यादव ने कहा कि महावा नदी किसानों की आस्था का केंद्र है और इसके पुनर्जीवन की बात स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर चुके हैं। इसके बावजूद नदी की स्थिति में कोई सुधार नहीं हो पा रहा है। उन्होंने राजकीय पशु चिकित्सालय की चारदीवारी निर्माण, सहभागिता योजना के तहत आवारा गोवंश को सीधे किसानों को सौंपने सहित अन्य समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। किसानों का कहना है कि इन मुद्दों के समाधान में हो रही देरी से उन्हें भारी परेशानी का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.