20 विषयों के 76 अतिथि शिक्षकों को मिला सेवा विस्तार
भागलपुर, जुलाई 3 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू में 20 विषयों के 2018 में बहाल हुए 76 अतिथि शिक्षकों को 11 माह के लिए सेवा विस्तार दे दिया गया है। ये अतिथि शिक्षक एक जुलाई से सेवा में 11 माह के लिए रहेंगे। इसमें सोशियोलॉजी, पॉलिटिकल साइंस, ज्योग्राफी, इंग्लिश, हिंदी, उर्दू, कॉमर्स, एआईएच, इकोनॉमिक्स, होम साइंस, आईआरपीएम, रूरल इकोनॉमिक्स, हिस्ट्री, साइकोलॉजी, जूलॉजी, बॉटनी, मैथमेटिक्स, फिजिक्स, संस्कृत और केमिस्ट्री विषय शामिल हैं। जिन शिक्षकों को सेवा विस्तार दिया गया है, उन्हें संबंधित पीजी हेड और कॉलेजों प्राचार्य के पास योगदान देना है। इसकी अधिसूचना कुलपति प्रो. बिमलेंदु शेखर झा के आदेश से कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे ने बुधवार देर रात जारी की है। यह भी पढ़ें- अतिथि शिक्षकों का जारी है आंदोलन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.