अंबेडकर नगर, फरवरी 12 -- अम्बेडकरनगर। अकबरपुर तहसील के रसूलपुर दियरा में दलित बस्ती के निकट स्थित खाद गड्ढा की भूमि पर मकान बना कर अवैध कब्जा कर लिया गया। ग्राम प्रधान रंजना ने बताया कि गाटा संख्या-12 खाद गड्ढा भूमि के रूप में सुरक्षित है। इस भूमि पर गांव के उवैदुल रहमान करीब 20 वर्ष से मकान बना कर निवास कर रहे हैं। शिकायत पर लेखपाल ने तहसीलदार कोर्ट पर अतिक्रमणकर्ता के खिलाफ वांछित धारा में मुकदमा दर्ज कराया है, जिसमें अतिक्रमणकर्ता के खिलाफ 16 लाख 32 हजार का जुर्माना व बेदखली का आदेश निर्गत हुआ है। अतिक्रमण न हटने से दलितों को घूर लगाने की जगह नहीं उपलब्ध सकी, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान ने तहसील प्रशासन से अतिक्रमण हटवाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...