गोरखपुर, फरवरी 27 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गुलरिहा थाना क्षेत्र के बिस्टोली गांव में हुए विवाद में पुलिस ने एक मृत पर भी मारपीट व धमकी का केस दर्ज कर लिया हैं। जबकि आरोपी बनाए गए शख्स की 20 वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक, ग्रामसभा बिस्टोली निवासी चंद्रिका और रामभवन के घर आने-जाने के लिए लगभग 20 वर्ष पहले एक रास्ता बनाया गया था। आरोप है कि 25 फरवरी 2026 को मनराज उस रास्ते पर दीवार खड़ी कर कब्जा करने का प्रयास कर रहा था। इसी को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। घटना के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। एफआईआर में रामभवन, लक्षण, संदीप और रामआशीष को नामजद किया गया है। मामले ने तब नया मोड़ ले लिया जब ग्रामीणों ने बताया कि नामजद आरोपी लक्षण की मृत्यु लगभग 20 साल पहले हो चुकी है। गुलरिहा एसओ इत्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.