कुशीनगर, जनवरी 15 -- कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र का एक समाजसेवी लगातार 20 वर्ष से गणतंत्र व स्वतंत्रता दिवस के अवसर बच्चों में राष्ट्रीयता की भावना जागृत करने के लिए गांव-गांव घूमकर घर-घर तिरंगा झंडा का वितरण कर रहा है। इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर नौगांवा निवासी समाजसेवी लाल बाबू कन्नौजिया लगभग 2000 तिरंगा झण्डा सहित टाफी बच्चों में वितरित किया है। इस पहल की प्रशंसा क्षेत्र में हो रही है। खड्डा तहसील क्षेत्र के ग्राम नौंगावा निवासी पोस्ट ग्रेजुएट समाजसेवी लालबाबू बच्चों में देशप्रेम की भावना पैदा करने लिए विगत 20 वर्षों से बच्चों में तिरंगा झण्डा वितरण कर उनमें देशभक्ति की अलख जगा रहे है। गणतंत्र दिवस के पूर्व बुधवार से ही लाल बाबू क्षेत्र के कोपजंगल ,भेडी जंगल गड़हिया बसंतपुर, कुनेलीपट्टी,महेशरा,रामपुर बांगर, नौगांवा, बरवारतनपुर ...