पूर्णिया, जून 10 -- गढ़बनैली, एक संवाददाता। कसबा प्रखंड के लखना पंचायत अंतर्गत डुमरी गांव वार्ड संख्या-14 में वर्षों से अतिक्रमण की चपेट में रहा मुख्य ग्रामीण मार्ग प्रशासन की पहल और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया। रास्ता खुलने के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल है और लोगों ने राहत की सांस ली है। ग्रामीणों के अनुसार यह रास्ता पिछले 20 से 25 वर्षों से बाधित था। इसके कारण शादी-विवाह, बीमार मरीजों को अस्पताल पहुंचाने तथा दैनिक आवागमन में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। कई बार लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती थी। यह भी पढ़ें- घुटवाली-नगलो वाया मुंगीटांड़ पथ दो वर्ष से एनओसी नहीं मिलने से अधूरा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अंचल पदाधिकारी रीता कुमारी, कसबा थाना की पुल...