20 वर्षों बाद इंद्रपुर छिड़ी में जलभराव की समस्या हुआ समाधान
गाजीपुर, मई 31 -- मनिहारी, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक के ग्राम इंद्रपुर छिड़ी में पिछले लगभग 20 वर्षों से सड़क पर जलभराव की समस्या का सज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन ने नाली निर्माण कराया। जिसपर गांव के ग्रामीणों ने रैली निकाल जिला प्रशासन का आभार जताया। ग्रामीणों ने बतायाकि गांव में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण गांव की मुख्य सड़क वर्षभर पानी से भरी रहती थी, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। कई बार शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका था। ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों से वे विभिन्न स्तरों पर अपनी मांग उठाते रहे, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी बीच गांव के लोगों ने अपनी समस्या समाजसेवी सिद्धार्थ राय के समक्ष रखी। मामले की जानकारी मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से वार्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.