मधुबनी, दिसम्बर 19 -- मधेपुर, निज संवाददाता। मधेपुर थाने के हसौली कल्याणपुर गांव में गुरुवार शाम एक 20 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका बाथ गांव निवासी सरोज कुमार सदाय की पत्नी रितु देवी बतायी गई हैं। फिलहाल वह अपने मायका हसौली-कल्याणपुर गांव में अपने माता-पिता के पास रह रही थीं। घटना की सूचना मिलते ही एसआई कंचन कुमार सिंह तथा एसआई राखी कुमारी पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की गहन- छानबीन की। जानकारी के अनुसार, हसौली-कल्याणपुर गांव के श्रीकांत सदाय की पुत्री रितु देवी की शादी बाथ गांव के सरोज कुमार सदाय के साथ हुई थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतका विगत तीन-चार महीनों से अपने मायके में रह रही थीं। बताया जाता है कि ससुराल में किसी बात को लेकर मृतका का अनबन हो गया था। जिसके बाद वह अपने मायका हसौली-कल्याणपुर आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.