सुल्तानपुर, मार्च 2 -- चांदा, संवाददाता। स्थानीय चांदा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता के साथ रेप का मामला प्रकाश में आया है। चांदा पुलिस ने पीड़ित युवती की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 20 वर्षीय विवाहिता पड़ोस के घर में जन्मदिन उत्सव में गई थी। वहां पर आए एक रिश्तेदार युवक ने महिला को दबोचकर दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी पीड़िता ने अपनी भाभी से बताई। उसकी भाभी जब पड़ोस के घर उलाहना लेकर गई तो पड़ोसियों के घर मौजूद आरोपी युवक और अन्य लोगों ने उसे गालियां देकर घर से भगा दिया। शनिवार की पीड़िता चांदा कोतवाली पहुंची। तहरीर पर चांदा पुलिस ने रेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना की सूचना पर रात में ही मौके पर क्षेत्राधिकारी लम्भुआ ऋतिक कपूर व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चांदा अमित क...