दुमका, दिसम्बर 20 -- दुमका, प्रतिनिधि।20 वर्षीय युवक ने किराए के मकान में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। यह घटना गुरुवार को देर रात की है। युवक महेश टुडू जरमुंडी के रुपाटीकर गांव का रहने वाला था। वह इंटरमीडिए का छात्र था और वह दुधानी कुरुवा में एक किराए के मकान में रहकर पढ़ाई पूरी कर रहा था। उसके साथ बड़ी बहन भी रहती थी। घटना के दिन वह घर गई थी, पर रात तक वह वापस लौट आई थी। वह थकी हुई थी और अपने कमरे में जाकर सो गई। बहन भी पढ़ाई पूरी कर रही है। सुबह में वह जब उठी तो देखा कि भाई का शव फांसी के फंदे से लटक रहा है। वह शोर मचाकर लोगों को जुटाई। आसपास के लोग तुरंत जुट गए। परिवार के लोग भी जरमुंडी से दुमका पहुंचे। इधर घटना की खबर मिलने पर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को अपने कब्जे में कर पीजेएमसीएच में पोस्टमार्टम कराया। पो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.